हेल्पलाइन: +91 73030 32627 | 100% शुद्ध एवं प्राकृतिक औषधियां
शुद्धता ही हमारा संकल्प

चिकित्सीय सावधानियाँ एवं अस्वीकरण (Medical Disclaimer)

अंतिम नवीनीकरण: 2026 | सुरक्षित आयुर्वेद (Surakshit Ayurveda) आधिकारिक स्वास्थ्य नीति

1. किन स्थितियों में डॉक्टर की सलाह के बिना दवा का सेवन न करें?

सुरक्षित आयुर्वेद के सभी उत्पाद 100% प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से निर्मित हैं, फिर भी प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति और स्वास्थ्य स्थिति भिन्न होती है। निम्नलिखित स्थितियों में योग्य डॉक्टर या आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें:

  • गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएँ: गर्भावस्था अथवा शिशु को स्तनपान कराने की अवधि के दौरान किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन स्वयं न करें।
  • हाल ही में हुई सर्जरी (ऑपरेशन): जिनकी पिछले 1 वर्ष के भीतर कोई भी छोटी या बड़ी सर्जरी हुई हो, वे बिना चिकित्सक की अनुमति के दवा न लें।
  • टीबी (Tuberculosis) या अस्थमा (दमा): फेफड़ों अथवा श्वास से संबंधित गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति।
  • मिर्गी या दौरे पड़ने की समस्या (Epilepsy / Seizures): न्यूरोलॉजिकल विकारों से ग्रस्त व्यक्ति।
  • कैंसर पीड़ित रोगी: जिनका कैंसर का इलाज, कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी चल रही हो।
  • गंभीर अंग विकार: किडनी फेलियर (डायलिसिस), लिवर सिरोसिस, हृदय रोग अथवा गंभीर हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति।
  • पहले से चल रही दवाएं एवं एलर्जी: जो व्यक्ति पहले से किसी गंभीर बीमारी की नियमित दवाएँ ले रहे हों अथवा जिन्हें किसी विशिष्ट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी या घटक से एलर्जी हो।
  • अति-संवेदनशील आयु वर्ग: 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों, अत्यधिक बुजुर्गों या गंभीर रूप से अशक्त व्यक्तियों को बिना व्यक्तिगत डॉक्टरी जांच के दवा न दें।

2. महत्वपूर्ण सूचना एवं सुरक्षित उपयोग निर्देश

किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन शुरू करने से पहले उसकी सामग्री (Ingredients) एवं सेवन विधि (Dosage) की पूरी जानकारी प्राप्त करें:

⚠️ अनिवार्य डॉक्टरी परामर्श: यदि आप किसी दीर्घकालिक बीमारी से पीड़ित हैं, नियमित एलोपैथिक दवाएँ ले रहे हैं या आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है, तो पहले अपने योग्य एवं पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनी नियमित चल रही दवाएँ कभी भी अचानक बंद न करें।

यह सूचना सामान्य स्वास्थ्य सावधानी और जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। दवा की उपयुक्तता, प्रभाव और परिणाम व्यक्ति की व्यक्तिगत शारीरिक स्थिति, खान-पान, परहेज और दवा की सामग्री पर निर्भर करते हैं।

3. निःशुल्क डॉक्टर परामर्श एवं आपातकालीन सहायता

यदि आपको किसी भी उत्पाद की खुराक, उपयुक्तता अथवा परहेज के संबंध में कोई संदेह हो, तो आप सीधे हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं: